बीर बिलिंग में छिपा हुआ झरना

बीर बिलिंग जो प्रसिद्ध है एशिया में पेराग्लाइडिंग के लिए, यहीं शहर की भीड़ से दूर एक जलप्रपात है,जिसे हम बीर का छुपा हुआ झरना भी कहते हैं। यह एक ठंडे पानी का झरना है।

बीर लैन्डिंग साइट से 3 किलोमीटर दूर एक गाँव है गुनेहर वहीं है यह जलप्रपात जिसका नाम है बेगोरु जलप्रपात। 

बीर एक बहुत ही सुन्दर ओर अद्भुत स्थान है जो गर्मियों में घूमने के लिए बिल्कुल सही जगह है। हरे भरे जंगलों से घिरे इस बीर क्षेत्र में पहुंचकर आपको एक अलग ही दुनिया अहसास होगा। इसका पूरा श्रेय यहाँ की खूबसूरती, शुद्ध हवा, ऊँचे-ऊँचे पहाड़ ओर चाय के बगीचों को दिया जाता है।

बीर में ओर भी छोटे-छोटे जलप्रपात हैं ओर उनमें एक नाम है बेगोरु जलप्रपात का। इस झरने तक पहुँचने के किए थोड़ी ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है। तो इस बात को भी ध्यान में रखें की अगर आप इस बेगोरु झरने को करीब से देखना चाहते हैं तो आपका फ़िट होना भी बहुत जरूरी है।

Read More: हिमाचल के चंबा की वो जगहें, जिनकी खूबसूरती को देख दूर से खिंचे चले आते हैं पर्यटक

झरने तक पहुँचने के लिए एक घंटे का समय लगता है। यहाँ पहुँचने के लिए आप बीर से गुनेहर गाँव तक किराये पर टेक्सी या स्कूटी ले सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान दें की अगर आप झरने के रास्ते से अनजान हैं तो एक लोकल गाइड आपने साथ लें क्योंकि आगे का रास्ता मुश्किलों ओर चुनोतीयों से भरा होने वाला है।

बान ओर देवदार के गहने जंगलों से होता हुआ रास्ता हमारे मन को शांत, दिल ओर दिमाग को तरोताजा करता हुआ पहुंचा देता है हमें गुनेहर गाँव की गलियों में। कच्ची पक्की सड़कें ओर सड़कों के दोनों तरफ बने घर यहाँ की सुंदरता को चार चाँद लगाते हैं।

यहाँ से हमारा पैदल सफ़र शुरू होता है बेगोरु जलप्रपात के लिए। जब पैदल चलना शुरू करते हैं तो एक छोटी पगडंडी वाले रास्ते से शुरुआत होती है। जिसके दोनों तरफ़ सुन्दर पहाड़ियाँ हैं। संकरी गली से चलते हुए थोड़ा ओर आगे बढ़ते हैं तो रास्ते के दाईं तरफ एक स्थान आता है | जहाँ बांजि जंपिंग की जाती है। अगर यात्रियों को साहसिक गतिविधियों में रुचि है तो वो इसमे अपना साहस दिखा सकते हैं। आगे का सफर शुरू करते हुए थोड़ी चढ़ाई वाला पथरीला रास्ता शुरू होता है। जहाँ से आसपास के घने जंगलों पहाड़ियों, ओर पहाड़ी पर बसे हुए घरों को देख सकते हैं। यह आपने आप में एक अद्भुत नज़ारा है।

रास्ते में आगे बढ़ते हुए स्थानीय लोगों द्वारा खाने-पीने के सामान रखे हैं। जहाँ आप बैठ कर थोड़ी देर विश्राम कर सकते हैं। अब आगे का सफर थोड़ा ओर मुश्किल हो जाता है। पर यह झरना प्रकृति प्रेमियों ओर एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस जगह की सुंदरता को हमेशा के लिए अपनी यादों में बसा लेने के लिए आपने साथ केमरा जरूर लेकर जाएं। मनोरम बेगोरु जलप्रपात को बीर में सबसे रोमांटिक आकर्षणों में से एक माना जाता है ओर यह कपल्स द्वारा अत्यधिक पसंद किया जाता है। यह क्षेत्र साहसिक ओर मनोरंजन गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है ओर यह पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा पिकनिक स्थल भी है।

  जब हम इस झरने के पास पहुंचते हैं तो पानी का गिरता हुआ शोर आनंदित कर देता है। मानो लगता है की बस हम इस झरने के नजदीक है। थोड़ा आगे चलकर हमें पहाड़ी से नीचे उतरना पड़ता है जो वाकई में आसान रास्ता नहीं है। इस समय जो आपने गाइड आपने साथ लिया है वह इस रास्ते में आपकी मदद करेगा ओर गाइड ही आपको झरने तक पहुंचाएगा।

  जब आप इस पहाड़ी से नीचे की तरफ़ उतरते हैं तो इस कठिन रास्ते पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रियों के लिए खाने पीने की चीजों की व्यवस्था की गई है। पहाड़ी का फिसलन भरा रास्ता समाप्त होने पर आप झरने के पानी तक पहुँच जाते हैं, पर अभी मंजिल तक नहीं पहुंचे। पानी के बीच चलते हुए पथरों के ऊपर चढ़कर रास्ता तय किया जाता है। अब झरने का शोर ओर पास आने लगता है। बड़ी चट्टानों को पार करने के बाद आप झरने के करीब पहुंचते हैं। जितनी भी मेहनत ओर मुश्किलों का सामना करके इस झरने तक पहुंचते  हैं।

तब आपकी सारी मेहनत सार्थक हो जाती है क्योंकि तब आप सिर्फ झरने को निहारते रह जाते हैं ओर अपने सारे कष्टों को भूल जाते हैं। इतनी ऊँचाई से पथरों के बीच से गिरते हुए पानी को देखने का अनुभव अलग तो है ही साथ ही मजेदार भी है। आसपास का नजर खूबसूरत होने के साथ बेहद शांत भी है। इस झरने की खूबसूरती शब्दों में बयां कर पान मुश्किल है पर जो इस झरने को एक बार देख ले वह कभी भी इसे भूल नहीं सकता। ऊँचाई से गिरता झरने का पानी ओर पानी की बूंदें आपको दूर से ही भिगो देती हैं। चांदी की परत लिए यह झरना बहुत ही सुंदर है। यह बगोरु झरना वाकई में तन ओर मन दोनों को खुश कर देता है। यहाँ आप सुकून के पल बिता सकते हैं। फोटोग्राफी का आनन्द ले सकते हैं। झरने के नीचे यात्री मनोरंजक, आकर्षण से भरे खेल खेलते हैं।

बेगोरु झरना सुंदरता का भंडार है। यहाँ प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। गर्मियों में यह झरना प्रसन्नता से सुख का अनुभव करवाता है। झरने से बहता जल सच में मन को बहुत सुकून देता है। झरने से गिरते पानी का शोर एक अलग ही संगीत उत्पन्न करता है जो आपके कानों को आपके मन, मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है।

जब भी आप बीर बिलिंग जाएं बीर के इस छुपे हुए झरने बनगोरु झरना देखने अवश्य जाएं।

Leave a Comment