निर्देशक डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वैसे तो यह अभिनेता अपनी अधिकतर फिल्मों में सलमान खान और गोविंदा को कॉपी करते नजर आते हैं पर इसके बावजूद उन्होंने फ़िल्म जगत में कुछ ऐसी फ़िल्में भी प्रस्तुत की है जिन्हें एक बार फिर से वापस देखने की इच्छा रहती है। आइये आज वरुण की कुछ ऐसी ही फिल्मों की जानकारी प्राप्त करते हैं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
वरुण धवन ने अपना पहला फ़िल्म डेब्यू 2012 में किया था। इस मूवी के डायरेक्टर करन जौहर थे। फ़िल्म में वरुण,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। कहानी में कैसे एक अमीर बाप का बेटा अपने पिता का बिज़नेस न सम्भालते हुए अपनी एक अलग राह चुनता है और एक सफल संगीतकार बनता है यह फ़िल्म में बहुत अच्छी तरह से दर्शाया गया है। अपने करियर की शुरुआत में ही अभिनेता ने अपनी सबसे पहली हिट फ़िल्म दर्शकों के सामने प्रस्तुत की और अपनी कला का परिचय दिया।
बदलापुर
फ़िल्म निर्देशक श्रीराम राघवन की यह फ़िल्म 2015 में सिनेमाघरों में आयी थी। यह एक एक्शन क्राइम ड्रामा फ़िल्म है। वरुण धवन,नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी और यामी गौतम फ़िल्म के मुख्य किरदार हैं। कहानी मैं कैसे एक शरीफ सीधा सादा इंसान अपनी पत्नी और बच्चे की मौत का बदला लेता है, ये फिल्म में दिखाया गया है। नवाजुद्दीन फ़िल्म के निगेटिव रोल में हैं। यहाँ वरुण ने अपनी छिछोरी कॉमेडी को छोड़कर एक्शन रोल निभाया है जिससे उनके वर्सेटाइल होने का पता चलता है।
Read More: टॉप राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड फिल्में जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है जो 2014 में रिलीज हुई थी। फ़िल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन और आलिया भट्ट है। फ़िल्म में वरुण एक मसखरे गैर ज़िम्मेदार लड़के का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसे अमीर घर की सुलझी हुई लड़की से प्यार हो जाता है। उसे अपना बनाने के लिए अभिनेता को कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं यह फ़िल्म की कहानी है।
मैं तेरा हीरो
2014 में आई यह फ़िल्म स्वयं डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म की स्टोरी एक निडर लड़के की है जो अपनी प्रेमिका के लिए किसी से भी लड़ जाता है और अपनी गर्लफ्रेंड को सुरक्षित रखता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दूसरी लड़की की एंट्री कहानी में होती है। फ़िल्म में वरुण धवन, इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाखरी मुख्य किरदार हैं। फ़िल्म में राजपाल यादव भी अच्छी कॉमेडी करते हुए नजर आए हैं।
दिलवाले
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं। कहानी दो परिवारों के बीच आपस के झगड़े की है जिसमें दो लोगों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है पर पारिवारिक झगड़े के कारण मुश्किलें बढ़ जाती है। जैसा कि सभी फिल्मों में होता है अंत में जीत उनके प्यार की ही होती है। फ़िल्म में जॉनी लिवर की कॉमेडी कमाल की है और उनका डायलॉग किंग गाड़ी में कुछ थे क्या हंसा-हंसाकर दर्शकों को लोटपोट कर देता है।
सुई धागा मेड इन इंडिया
इस फ़िल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह 2018 की उम्दा फिल्मों में गिनी जाती है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा फ़िल्म में मुख्य कालाकार है। मूवी की कहानी में वरुण ऐसे किरदार में हैं जो अपना खुद का कपड़ों का बिज़नेस करना चाहते हैं और नाम कमाना चाहते हैं। अभिनेता को इसके लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है पर वो हार नहीं मानते। अभिनेता के लक्ष्य को पाने में उनकी पत्नी उनका अंत तक भरसक साथ देती है।
एबीसीडी टू
इस फ़िल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा है। फ़िल्म में कलाकारों की कमी नहीं है पर वरुण धवन फ़िल्म के मुख्य किरदार हैं। कहानी में वरुण एक ऐसी टीम को लीड करते हैं जो लास वेगास के एक डांस चैंपियनशिप में भाग लेते हैं। वो इस चैंपियनशिप में हारते या जीतते हैं यही कहानी है। यह फ़िल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है जो मुंबई स्टनर डांस ग्रुप के सुरेश नामक लड़के पर आधारित है।
जुड़वा टू
यह फ़िल्म 1997 की ‘जुड़वा’ फ़िल्म का रीमेक है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। वरुण धवन फ़िल्म में डबल रोल कर रहे हैं वहीं सारा अली खान और तापसी पन्नू भी इस फ़िल्म का हिस्सा है। पहली जुड़वां की बात करें तो उस फ़िल्म में सलमान खान ने नेचुरल अभिनय किया है पर वही वरुण की बात करें तो वह कहीं-कहीं ओवर एक्टिंग कर गए हैं। इसके बावजूद भी यह फ़िल्म एक बार फिर से देखने लायक है क्योंकि फ़िल्म के कॉमेडी पंच डायलॉग दर्शकों का दिल जीतने में सक्षम है।