फरवरी में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने आ रही ये फिल्में

Section 108 (2024)

राशिद खान द्वारा निर्मित फिल्म 'सेक्शन 108' सिनेमाघरों में 2 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में मुख्य किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा हैं। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी वकील ताहिर खान के किरदार में नजर आएंगे।

Image Credite : Twitter

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya (2024)

शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे अमित जोशी और आराधना साह ने निर्देशित किया है।

Image Credite : Twitter

Article 370 (2024)

आदित्य सुहास द्वारा निर्देशित "आर्टिकल 370" 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म की मुख्य भूमिका में यामी गौतम  हैं। फिल्म में यामी एक एजेंट बनी हैं फिल्म कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है।

Image Credite : Twitter

Mirg (2024)

दिवंगत अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'मिर्ग' एक्शन कॉमेडी है। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों  में रिलीज होगी। यह फिल्म तरूण शर्मा  के निर्देशन में बनी है।

Image Credite : Twitter

Bhakshak (2024)

भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'भक्षक' 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों  में रिलीज होने वाली है। फिल्म में भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का पुलकित के निर्देशन में बनी है।

Image Credite : Twitter

Kuch Khattaa Ho Jaay (2024)

गायक गुरु रंधावा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है इसमे सई मांजरेकर और अनुपम खेर भी मुख्य रोल में हैं।

Image Credite : Twitter

Lal Salaam (2024)

रजनीकांत की आगामी फिल्म 'लाल सलाम' 9 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन स्वयं उनकी बेटी ऐश्वर्या धनुष ने किया है। इस आगामी फिल्म को संगीत ए आर रहमान ने दिया है।

Image Credite : Twitter