बॉलीवुड की फिल्मों में जितना फिल्म की कहानी को महत्व दिया जाता है उतना ही फिल्म में बने गानों पर। कई दर्शकों से गाने फिल्मों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, गानों के बिना फिल्मों का मज़ा अधूरा है। आज फिल्मों को रिलीज करने से पहले गानों को पहले रिलीज किया जाता है, अच्छे गानों से फिल्म की प्रमोशन खुद हो जाती है। आज के समय में फिल्म बनाने में ढेर सारा पैसा खर्च हो रहा है, उसी तरह गाना बनाने में भी खर्चा ज्यादा हो रहा है। आज हम आपको ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया।
पार्टी ऑल नाइट
अक्षय कुमार की ‘बॉस’ फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, उसका एक गाना निकला था ‘पार्टी ऑल नाइट’ जिसमें हनी सिंह ने रैप किया था। बता दें, इस गाने की शूटिंग बेंकॉक के एक क्लब में हुई थी। इस गाने के लिए 600 मॉडल्स को विदेश से लाया गया था, जो कि इस गाने में बैकग्राउंड डांसर्स के रूप में डांस करती नजर आईं थी। इस गाने को बनाने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए का बजट आया था और इसे सुमित दत्त और राजू खान ने कोरियोग्राफ किया था।
मलंग
आमिर खान और कैटरीना कैफ की फिल्म धूम-3 ने पर्दे पर सच में धूम मचा दी थी। इस फिल्म का एक गाना ‘मलंग’देखा ही होगा आपने इस गाने को फिल्माने का खर्चा लगभग 5 करोड़ के करीब आया था। इस गाने को बनाने के लिए 200 से अधिक प्रोफेशनल जिम्नास्ट को विदेशों से बुलाया गया था।
घर मोरे परदेसिया
वरुण धवन और आलिया भट्ट की ‘कलंक’ फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक गाना था, जिसमें आलिया और माधुरी दीक्षित क्लासिकल डांस करते हुए नजर आईं थीं। इस गाने का नाम ‘घर मोरे परदेसिया’ था। फिल्माने में इस गाने के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
ऊ अंतवा
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़ 2021’ में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में वैसे तो सारे गाने हिट हैं, पर उनमें एक आइटम गाना ‘ऊ अंतावा’ है, जिसमें सामंथा रुथ ने डांस किया है। इस गाने को फिल्माने का खर्चा लगभग 5 करोड़ रुपये के करीब आया था।
राम चाहे लीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक गाना आया था ‘राम चाहे लीला’जो की बहुत प्रसिद्ध हुआ था, इस गाने को भूमि त्रिवेदी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इस गाने को फिल्माने का बजट करीब 6 करोड़ रुपये आया था।
डोला रे डोला
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवदास’, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई, उनमें से एक है। फिल्म में एक गाना ‘डोला रे डोला’ था जो काफी पसंद किया गया था। इस गाने में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को साथ में साड़ियाँ पहने नाचते हुए देखा गया था। यह गाना हिंदी सिनेमा के महंगे गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने की शूटिंग के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक का बजट आया था।
छम्मक छल्लो
शाहरुख खान की फिल्म ‘रा. वन’ का गाना ‘छम्मक छल्लो’गाना बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने के लिए हॉलीवुड सिंगर एकोन को भारत बुलाया गया था। इस फिल्म को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया। वहीं, इस गाने को बनाने का बजट 3 करोड़ रुपये था। शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म का यह गाना बहुत सुपरहिट साबित हुआ था।
सैटरडे सैटरडे
वरुण धवन और आलिया भट्ट की हिट फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘सैटरडे सैटरडे’, जिसमें आलिया और वरुण ने जमकर डांस किया था, हिट रहा था। इस गाने को बनाने में लगभग 3 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था।
राधा नाचेगी
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तेवर’ 2015 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म ज्यादा चली नहीं। हालांकि, इस फिल्म का गाना ‘राधा नाचेगी’ को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस गाने को बनाने में 2.5 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।