बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस को आकर्षित करते हैं। उनके अलग अंदाज के फैंस दीवाने हैं। उनकी एक्टिंग, डांसिंग, लाइफस्टाइल और डायलॉग्स को उनके दर्शक कॉपी करते हैं। फैंस इन सितारों की वॉयस को सुनना पसंद करते हैं। आज हम उन सेलेब्रिटीज़ के बारे मे बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड पर तो अपनी वॉयस का जादू चलाया और हॉलिवुड मे भी सुपरहीरो को अपनी वॉयस देकर अपनी वॉयस का दम दिखाया। आइए जानते हैं इन सेलेब्रिटीज़ के बारे में:
शाहरुख खान
शाहरुख खान हिन्दी सिनेमा के टॉप अभिनेताओ मे से एक हैं। भारतीय सिनेमा को अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। आपको बता दे हॉलिवुड में भी शाहरुख खान अपनी वॉयस को हिन्दी वर्ज़न में डब करवा चुके हैं। 2004 में रिलीज हुई मूवी, ब्रैड बर्ड के निर्देशन मे बनी “द इंक्रेडिबल्स” के मिस्टर इंक्रेडिबल के कैरेक्टर को हिन्दी मे डब शाहरुख ने ही किया था। इसके अतिरिक्त “द लायन किंग” में मुफासा किरदार को भी हिन्दी मे डब शाहरुख ने ही किया था।
सलमान खान
बॉलीवुड मे दबंग कहे जाने वाले सलमान खान भी हॉलिवुड फिल्मों मे अपनी वॉयस दे चुके हैं। जेम्स गन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वाल्यूम 3’ मे ग्रूट किरदार को सलमान ने हिन्दी वर्ज़न मे डब किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों मे काफी चली और सलमान की वॉयस को भी उनके फेंस ने काफी पसंद किया।
Read More: बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्होंने अब तक नहीं किया एक-दूसरे के साथ काम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपनी आवाज का हिन्दी डब 2011 में रिलीज हुई ट्रांसफॉर्मर्स: डार्क ऑफ द मून के तीसरे पार्ट मे मुख्य किरदार ऑप्टिमस प्राइम नामक एक रोबोट को दी थी । आपको बता दे ट्रांसफॉर्मर्स हॉलिवुड की फेमस फिल्म है। फिल्म को माइकल बे द्वारा डायरेक्ट किया गया है यह फिल्म साइंस फिक्शन एक्शन पर आधारित है। इस फिल्म मे अक्षय की आवाज को काफी सराहना मिलती थी।
काजोल
काजोल भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकारा है। लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रही हैं बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर कई हिट फिल्मे कर चुकी हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि काजोल ने भी 2018 में रिलीज हुई हॉलिवुड की एनिमेटेड फिल्म “इंक्रेडिबल्स 2” मे इलास्टीगर्ल किरदार को हिन्दी भाषा में डब कर चुकी हैं। ब्रैड बर्ड ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
वरुण धवन
वरुण धवन बॉलीवुड के यंग ओर हैन्डसम ऐक्टर है। वरुण ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। वरुण ने हॉलिवुड की 2016 में रिलीज हुई ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में मुख्य किरदार, क्रिस इवांस यानि कैप्टन अमेरिका की वॉयस को डब किया था। इस फिल्म को एंथोनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया था,जो अन्य भाषाओं मे तो हिट साबित हुई हिन्दी में भी काफी फेमस हुई।
रणवीर सिंह
2018 में रिलीज हुई ‘डेडपूल 2’ लगभग सबने देखी होगी। फिल्म ने अच्छा कारोवार करा था। क्या आपने कभी सोचा है डेडपूल के रयान रेनॉल्ड्स को हिन्दी मे किसने डब किया होगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे रणवीर सिंह ने रयान रेनॉल्ड्स के किरदार को हिन्दी में डब किया था।
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मे से एक है। उनकी आवाज की नकल रियलिटी शो में हर कलाकार करता है। लेकिन आपको शायद से ही पता हो की नाना पाटेकर हॉलिवुड की फिल्म मे भी अपनी आवाज का जादू दिखाया है। 2016 में रिलीज हुई “द जंगल बुक” मे शेर खान किरदार को अपनी आवाज दी थी। बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड फिल्मों के यंग कलाकार अर्जुन कपूर ने 2016 में आई “आइस एज: कोलिजन कोर्स” मे बक किरदार को अपनी वॉयस दी थी। उनकी वॉयस काफी पसंद की गई थी। फिल्म ने भारत में 12.50 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया था।
अरशद वारसी
अरशद वारसी बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने कलाकार है। अरशद वारसी ने 2017 में आई हॉलिवुड की सुपरहिट सीरीज “पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: सालाजार रिवेंज” मे मुख्य अभिनेता जॉनी डेप यानि कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार को हिन्दी में डब किया था। ये फिल्म दुनियाभर मे खूब चली थी फिल्म ने भारत में ही 26.50 करोड़ का कारोवार कर कमाई के रिकार्ड तोड़ दिए थे। अरशद वारसी टैलेंटेड कलाकार हैं उन्होंने यहाँ भी अपनी वॉयस का टैलेंट बखूबियत दिखाया।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहचान बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलिवुड में भी बनाई है। उन्होंने हॉलिवुड की कई मूवीज में काम किया है। आपको बता दे, जब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड में कदम भी नहीं रखा था, उससे पहले उन्होंने 2013 में रिलीज हुई एनिमेटेड मूवी “प्लेन्स” को इंग्लिश भाषा में डब किया था।